भृष्टाचार और जन समस्याओं के खिलाफ अम्बाह में धरने पर बैठे पार्षद। बोले, जब तक मांग पूरी नहीं होतीं, जारी रहेगा आंदोलन👇
नगर पालिका परिषद अम्बाह में मंगलवार से पार्षदों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठे पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका में विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर कथित भ्रष्टाचार हुआ है और इसकी निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए।
धरने पर बैठे पार्षदों की प्रमुख मांग है कि ₹10 हजार से ₹99 हजार तक के सभी विकास कार्यों से संबंधित फाइलों, बिल-बाउचर और भुगतान अभिलेखों की विस्तृत जांच कराई जाए, ताकि कथित अनियमितताओं की सच्चाई सामने आ सके।
पार्षदों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई शुरू नहीं होती, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।