जनसुनवाई में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना कार्यालयों पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। संबंधित अधिकारियों द्वारा शिकायतों का विधि सम्मत एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सहारनपुर पुलिस ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। पारदर्शी, संवेदनशील एवं उत्तरदायी पुलिसिंग के माध्यम से जनता का पुलिस के प्रति विश्वास लगातार मजबूत किया जा रहा है।
#Saharanpur #SaharanpurPolice #Jansunwai #PublicHearing #PoliceJansunwai #UPPolice