
जंगली खुखड़ी खाने से एक ही परिवार के छह लोग बीमार, चार बच्चे और दो महिलाएं शामिल
कोडरमा। डोमचांच प्रखंड के मधुबन गांव में जंगली खुखड़ी खाने के बाद एक ही परिवार के छह लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बीमार लोगों में चार बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। खुखड़ी खाने के कुछ देर बाद सभी को पेट दर्द और उल्टियां होने लगीं।
परिजनों के मुताबिक, बुधवार शाम बच्चों और महिलाओं ने खुखड़ी खाई थी। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। लगातार उल्टियां होने पर सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया।
बीमार लोगों में 13 वर्षीय नैतिक कुमार, 12 वर्षीय सूरज कुमार, 10 वर्षीय उज्जवल कुमार, 16 वर्षीय मौसम कुमारी, 30 वर्षीय मुन्नी देवी और 36 वर्षीय संगीता देवी शामिल हैं। इनमें मुन्नी देवी का इलाज घर पर ही किया गया, जबकि बाकी मरीजों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
#Koderma #Domchanch #JharkhandNews #FoodPoisoning #KodermaNews #Jharkhand #BreakingNews #LatestNews #LocalNews #NewsUpdate #JharkhandBreaking #RanchiNews #ViralNews #NewsJharkhand24Live
सदर अस्पताल के डॉक्टर डॉ. नीरज शाहा ने जांच के बाद इसे फूड पॉइजनिंग का मामला बताया। डॉक्टर के अनुसार, जंगली खुखड़ी खाने से तबीयत बिगड़ने की आशंका है।
फिलहाल सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है और अस्पताल में बच्चों व महिलाओं की निगरानी में इलाज जारी है।