Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर हाईकोर्ट से आई ये बड़ी खबर। #अंकिताभंडारीहत्याकांड #Ankitabhandari आपको बता दें कि इस मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे मुख्य दोषी पुलकित आर्या और सौरभ भास्कर को फिलहाल उच्च न्यायालय से कोई राहत नहीं मिली है। दोनों ने कोटद्वार की सत्र अदालत द्वारा सुनाई गई सजा को चुनौती देने के साथ जमानत की मांग की थी। मामले की सुनवाई मंगलवार को हुई, जिसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 20 जुलाई की तिथि निर्धारित की। न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान दोषियों की ओर से दलील दी गई कि अंकिता भंडारी की मृत्यु आत्महत्या का मामला है और उसमें उनका कोई हाथ नहीं है। इसी आधार पर उन्हें जमानत पर रिहा किए जाने का आग्रह किया गया। वहीं, राज्य सरकार और पीड़ित पक्ष की ओर से जमानत का कड़ा विरोध किया गया। उनका कहना था कि घटना के बाद रिसॉर्ट के उस कमरे को तोड़ दिया गया, जहां से मामले से जुड़े अहम सुराग मिल सकते थे। इसके अलावा बुलडोजर चलाने, आगजनी करने और अन्य तरीकों से साक्ष्य नष्ट करने का आरोप भी रखा गया। अदालत को बताया गया कि मृतका की व्हाट्सएप चैट भी अभियोजन के पक्ष में महत्वपूर्ण साक्ष्य है। ऐसे में यदि दोषियों का घटना से कोई संबंध नहीं था तो सबूत मिटाने की कोशिश क्यों की गई। इस आधार पर जमानत याचिका खारिज करने की मांग की गई। कोटद्वार कोर्ट ने सुनाई थी आजीवन कारावास की सजा कोटद्वार की सत्र अदालत ने 30 मई 2025 को पुलकित आर्या, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को दोषी ठहराते हुए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302, 354ए और 201 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। अब दोषियों ने इसी फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। अभियोजन ने पेश किए थे 47 गवाह मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने कुल 47 गवाह अदालत में पेश किए थे। बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि मामले में कोई प्रत्यक्षदर्शी गवाह नहीं है और अंकिता का शव नहर (कैनाल) से बरामद हुआ था। इसके विपरीत अभियोजन ने अदालत को बताया कि घटना के समय तीनों आरोपितों की लोकेशन घटनास्थल के आसपास मिली थी, जिसकी पुष्टि फोरेंसिक जांच से भी हुई। साथ ही, अंकिता द्वारा मौत से पहले किए गए व्हाट्सएप संदेशों को भी महत्वपूर्ण साक्ष्य बताया गया। अभियोजन के अनुसार, घटना के बाद रिसॉर्ट के सीसीटीवी कैमरे बंद करा दिए गए थे और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) से भी छेड़छाड़ की गई, जिससे जांच प्रभावित करने का प्रयास किया गया। जानिए क्या है पूरा मामला पौड़ी गढ़वाल जिले के डोभ-श्रीकोट गांव की रहने वाली अंकिता भंडारी ऋषिकेश क्षेत्र स्थित वनंतरा रिसॉर्ट में कार्यरत थीं। अभियोजन के अनुसार, रिसॉर्ट संचालक पुलकित आर्या और उसके सहयोगी सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता ने अंकिता की हत्या कर उसका शव चीला बैराज क्षेत्र में नहर में फेंक दिया था। पुलिस जांच के बाद तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था और तभी से वे न्यायिक हिरासत में हैं। अब उनकी अपील और जमानत याचिका पर उच्च न्यायालय में सुनवाई जारी है। कोटद्वार कोर्ट ने सुनाई थी आजीवन कारावास की सजा कोटद्वार की सत्र अदालत ने 30 मई 2025 को पुलकित आर्या, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को दोषी ठहराते हुए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302, 354ए और 201 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। अब दोषियों ने इसी फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है।

Dehradun, Dehradun | Jun 30, 2026

MORE NEWS

गौवंश के खर्चे की कीमत बढ़ाए सरकार | अनुपमानंद गिरी महाराज की मांग | महंगाई से गौशाला संचालन मुश्किल हरिओम आश्रम कड़वा पानी देहरादून
#DEHRADUN #UTTRAKHAND #BBR #LIVE #UTTRAKHAND #NEWS #UP #CM #UTTRAKHAND #CM #Uttrakhand #Uttar #Pradesh #Delhi #Punjab #Haryana #Rajasthan #Bihar #Mumbai #Maharashtra #Kolkata

गौवंश के खर्चे की कीमत बढ़ाए सरकार | अनुपमानंद गिरी महाराज की मांग | महंगाई से गौशाला संचालन मुश्किल हरिओम आश्रम कड़वा पानी देहरादून #DEHRADUN #UTTRAKHAND #BBR #LIVE #UTTRAKHAND #NEWS #UP #CM #UTTRAKHAND #CM #Uttrakhand #Uttar #Pradesh #Delhi #Punjab #Haryana #Rajasthan #Bihar #Mumbai #Maharashtra #Kolkata

Dehradun, Dehradun | Jun 30, 2026

युवक के ऊपर चोरी से महिलाओं का फोटो खींचने का आरोप,देवभूमि की गरिमा बनाए रखें 🙏

सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध है कि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर आते समय अपने संस्कार, मर्यादा और अनुशासन को भी साथ लेकर आएं। हाल के दिनों में यात्रा मार्ग से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर यह अपेक्षा की जाती है कि सभी श्रद्धालु यात्रा की पवित्रता और स्थानीय परंपराओं का सम्मान करें।

उत्तराखंड को यूँ ही देवभूमि नहीं कहा जाता। यहां की संस्कृति "अतिथि देवो भव" की भावना पर आधारित है। इसी भावना का सम्मान करते हुए सभी यात्रियों से अनुरोध है कि ऐसा कोई भी व्यवहार न करें जिससे स्वयं, आपके परिवार या इस पवित्र यात्रा की गरिमा पर प्रश्नचिह्न लगे।
मानवता, संयम और समझदारी का परिचय दें तथा स्थानीय लोगों, प्रशासन और धार्मिक परंपराओं का सम्मान करें।

नोट: सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग का बताया जा रहा है। इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पूरी जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो।

युवक के ऊपर चोरी से महिलाओं का फोटो खींचने का आरोप,देवभूमि की गरिमा बनाए रखें 🙏 सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध है कि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर आते समय अपने संस्कार, मर्यादा और अनुशासन को भी साथ लेकर आएं। हाल के दिनों में यात्रा मार्ग से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर यह अपेक्षा की जाती है कि सभी श्रद्धालु यात्रा की पवित्रता और स्थानीय परंपराओं का सम्मान करें। उत्तराखंड को यूँ ही देवभूमि नहीं कहा जाता। यहां की संस्कृति "अतिथि देवो भव" की भावना पर आधारित है। इसी भावना का सम्मान करते हुए सभी यात्रियों से अनुरोध है कि ऐसा कोई भी व्यवहार न करें जिससे स्वयं, आपके परिवार या इस पवित्र यात्रा की गरिमा पर प्रश्नचिह्न लगे। मानवता, संयम और समझदारी का परिचय दें तथा स्थानीय लोगों, प्रशासन और धार्मिक परंपराओं का सम्मान करें। नोट: सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग का बताया जा रहा है। इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पूरी जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो।

Dehradun, Dehradun | Jun 30, 2026

"चमोली जिले के थराली में 6 घंटे तक अस्पताल में तड़पती रही गर्भवती महिला, 6 घंटे बाद किया रेफर एंबुलेंस में हुई मौत",

"चमोली जिले के थराली में 6 घंटे तक अस्पताल में तड़पती रही गर्भवती महिला, 6 घंटे बाद किया रेफर एंबुलेंस में हुई मौत",

Dehradun, Dehradun | Jun 30, 2026

Dehradun, Dehradun | Jun 30, 2026

BBR लाइव की श्रद्धेय शिवोहम बाबा की कुटिया पर विशेष मुलाकात, बाबा ने बताई सरल जीवन शैली, बोले- मिट्टी से जुड़ो  

आध्यात्मिक गुरु महाराज श्रद्धेय शिवोहम बाबा की कुटिया पर BBR लाइव न्यूज टीम ने विशेष मुलाकात की। कुटिया में सादगी और शांति के बीच बाबा ने मीडिया से खुलकर बातचीत की।  

बाबा ने अपनी सरल जीवन शैली का राज साझा करते हुए बताया कि सुबह 4 बजे जागरण, योग-प्राणायाम, गौ सेवा और सात्विक भोजन ही उनकी ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने आज के युवाओं को चेताते हुए कहा - "बाहर का खाना और जंक फूड सेहत के सबसे बड़े दुश्मन हैं। ये धीमा जहर है जो शरीर को खोखला कर देता है।"

शिवोहम बाबा ने युवाओं से अपनी जड़ों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने खेती को सर्वोत्तम कारोबार बताते हुए कहा, "जो मिट्टी से जुड़ गया वो कभी भूखा नहीं मरेगा। खेती ही असली सोना है। नौकरी के पीछे भागने से बेहतर है अपनी जमीन पर मेहनत करो। आत्मनिर्भर बनो।"

बाबा ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग प्रकृति से दूर हो गए हैं। मोबाइल और फास्ट फूड ने युवाओं को बीमार बना दिया है। "सुबह सूरज के साथ उठो, मिट्टी में काम करो, गाय का दूध पियो - यही सच्चा सुख है," बाबा ने मुस्कुराते हुए कहा।  

BBR लाइव से बातचीत में बाबा ने देश के युवाओं से अपील की कि वे नशे, जंक फूड और दिखावे की जिंदगी छोड़कर अपनी संस्कृति और खेती की तरफ लौटें।

BBR लाइव की श्रद्धेय शिवोहम बाबा की कुटिया पर विशेष मुलाकात, बाबा ने बताई सरल जीवन शैली, बोले- मिट्टी से जुड़ो आध्यात्मिक गुरु महाराज श्रद्धेय शिवोहम बाबा की कुटिया पर BBR लाइव न्यूज टीम ने विशेष मुलाकात की। कुटिया में सादगी और शांति के बीच बाबा ने मीडिया से खुलकर बातचीत की। बाबा ने अपनी सरल जीवन शैली का राज साझा करते हुए बताया कि सुबह 4 बजे जागरण, योग-प्राणायाम, गौ सेवा और सात्विक भोजन ही उनकी ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने आज के युवाओं को चेताते हुए कहा - "बाहर का खाना और जंक फूड सेहत के सबसे बड़े दुश्मन हैं। ये धीमा जहर है जो शरीर को खोखला कर देता है।" शिवोहम बाबा ने युवाओं से अपनी जड़ों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने खेती को सर्वोत्तम कारोबार बताते हुए कहा, "जो मिट्टी से जुड़ गया वो कभी भूखा नहीं मरेगा। खेती ही असली सोना है। नौकरी के पीछे भागने से बेहतर है अपनी जमीन पर मेहनत करो। आत्मनिर्भर बनो।" बाबा ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग प्रकृति से दूर हो गए हैं। मोबाइल और फास्ट फूड ने युवाओं को बीमार बना दिया है। "सुबह सूरज के साथ उठो, मिट्टी में काम करो, गाय का दूध पियो - यही सच्चा सुख है," बाबा ने मुस्कुराते हुए कहा। BBR लाइव से बातचीत में बाबा ने देश के युवाओं से अपील की कि वे नशे, जंक फूड और दिखावे की जिंदगी छोड़कर अपनी संस्कृति और खेती की तरफ लौटें।

Dehradun, Dehradun | Jun 30, 2026