🚨 री-नीट में बुर्के पर बवाल! अजमेर के सेंटर पर छात्रा को रोका, जमकर हुई बहस 🧕💥
राजस्थान के 25 शहरों में आज NEET-UG 2026 री-एग्जाम कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ, लेकिन इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर जबरदस्त ड्रामा और सख्ती देखने को मिली! 👇
🙅♀️ बुर्के पर विवाद: अजमेर के सावित्री स्कूल सेंटर पर बुर्का पहनकर आई कैंडिडेट को एंट्री से रोका गया, लंबी बहस के बाद मिली अनुमति।
🎚️ कड़ी चेकिंग: भीलवाड़ा में टी-शर्ट के मेटल के बटन और हाथों के धागे तक काटे गए, तो कोटा में शर्ट उतरवाकर कैंडिडेट को अंदर भेजा गया।
👮♂️ भारी सुरक्षा: जयपुर में केंद्रों पर पैरामिलिट्री फ़ोर्स (CRPF) तैनात रही, तो बीकानेर में बाउंसरों ने संभाला मोर्चा।
📡 इंटरनेट और जैमर: सेंटर्स पर HD सीसीटीवी कैमरों के साथ जैमर लगाए गए, जिससे 50 मीटर तक का नेटवर्क और साइबर कैफे बंद रहे।
🏥 मेडिकल छात्रों की छुट्टी रद्द: री-नीट के चलते चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सभी मेडिकल छात्रों के अवकाश निरस्त किए।
#NEETUG2026 #RENEET #RajasthanNews #NEETExam #jagattaknews
Rajasthan, India | Jun 21, 2026