Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा की ग्राम पंचायतों में होंगे विशेष आयोजन जांजगीर-चांपा, 12 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार पोयाम के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दिवस 2026 को जिले में प्रकृति संरक्षण, जनसहभागिता और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ विशेष रूप से मनाया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जांजगीर-चांपा जिले की ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवरों के तट पर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों तथा स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अमृत सरोवरों को जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन सरोवरों के तट पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों में जल संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही सतत आजीविका गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। समारोह के दौरान ध्वजारोहण एवं तिरंगा यात्रा, अमृत सरोवर परिसर में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान, जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा देशभक्ति गीत, नुक्कड़ नाटक, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। अमृत सरोवर स्थलों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिवार के सदस्यों अथवा पुरस्कार विजेता/ग्राम पंचायत के विशिष्ट नागरिकों को आमंत्रित कर सम्मानित किए जाने की पहल भी की जाएगी। ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रमों में अधिक से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अमृत सरोवरों को जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी के जीवंत केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। इन आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी व्यापक रूप से पहुंचाया जाएगा।

MORE NEWS

🇮🇳 देशभक्ति के रंग में रंगी ‘एक शाम शहीदों के नाम’ 🇮🇳
जांजगीर में 15 अगस्त की शाम शहीदों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने भी मंच पर ‘मेरे देश की धरती सोना उगले’ गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। उनकी प्रस्तुति पर मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उत्साह बढ़ाया।

#breakingnews #एकशामशहीदोंकेनाम #देशभक्तिगीत

🇮🇳 देशभक्ति के रंग में रंगी ‘एक शाम शहीदों के नाम’ 🇮🇳 जांजगीर में 15 अगस्त की शाम शहीदों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने भी मंच पर ‘मेरे देश की धरती सोना उगले’ गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। उनकी प्रस्तुति पर मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उत्साह बढ़ाया। #breakingnews #एकशामशहीदोंकेनाम #देशभक्तिगीत

Pamgarh, Janjgir-Champa | Aug 16, 2026

मेरी बेटी, मेरा अभिमान!

हमारी बेटियां पूरे आत्मविश्वास के साथ पढ़ें, आगे बढ़ें और अपने सपनों को साकार करें - इसके लिए उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण देना हमारी जिम्मेदारी है।

इसी संकल्प के साथ प्रदेश में ‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ अभियान की शुरुआत की जा रही है।

अभियान के तहत प्रदेश के 6,500 से अधिक विद्यालयों में बेटियों के लिए शौचालयों का निर्माण किया जाएगा, ताकि उन्हें विद्यालयों में सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक वातावरण मिल सके।

बेटियां आगे बढ़ेंगी, तभी छत्तीसगढ़ आगे बढ़ेगा।

CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Vishnu Deo Sai

मेरी बेटी, मेरा अभिमान! हमारी बेटियां पूरे आत्मविश्वास के साथ पढ़ें, आगे बढ़ें और अपने सपनों को साकार करें - इसके लिए उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण देना हमारी जिम्मेदारी है। इसी संकल्प के साथ प्रदेश में ‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ अभियान की शुरुआत की जा रही है। अभियान के तहत प्रदेश के 6,500 से अधिक विद्यालयों में बेटियों के लिए शौचालयों का निर्माण किया जाएगा, ताकि उन्हें विद्यालयों में सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक वातावरण मिल सके। बेटियां आगे बढ़ेंगी, तभी छत्तीसगढ़ आगे बढ़ेगा। CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Vishnu Deo Sai

Janjgir-Champa, Chhattisgarh | Aug 16, 2026