देवगढ़ एवं बागचीनी थाना क्षेत्र में भी रेत माफिया के रास्ते पर गड्ढे खुदवाए, रेत का अवैध परिवहन रोकने के प्रयास जारी👇
देवगढ़ एवं बागचीनी थाना पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन के लिए ट्रैक्टरों द्वारा उपयोग किए जाने वाले संभावित मार्गों को चिन्हित किया जाकर, थाना बागचीनी क्षेत्र के ग्राम दौनारी से जाने वाले रास्ते पर एवं थाना देवगढ़ क्षेत्र के ग्राम सिहौरी में क्वारी नदी पुल के पास से जाने वाले रास्ते पर को जेसीबी मशीन की सहायता से खुदाई कराकर पूर्णतः अवरुद्ध किया गया। जिससे अवैध रेत परिवहन में संलिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर एवं अन्य भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।