बिहार में अगर पुलिस ही ऐसा करेगी तो अपराध कहाँ से रुकेगा? यह मामला फुलवारीशरीफ थाने का है, जहाँ आज 8 पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। जिसमें दारोगा, सिपाही, मुंशी सभी शामिल है।
दरअसल फुलवारीशरीफ में पुलिस ने 26 अक्टूबर को स्मैक तस्करों के यहाँ छापेमारी की, एक को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। उनके साथ दो लोगों से 11 लाख रूपये रिश्वत लेकर बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया। इस बात की सूचना किसी भी वरीय अधिकारी को नहीं दी गयी।
पैसे के बंटवारे और लेन देन में पुलिस में विवाद हो गया और मामला वरीय पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में चला गया, जाँच कमिटी बैठाई गयी और जाँच में पुलिसकर्मी दोषी पाये गये, सबको निलंबित कर FIR किया गया है।
#Bihar #Patna #Fulwarisharif #nps
Mokameh, Patna | Nov 5, 2026