बेल्थरा रोड से मऊ जा रही गर्भवती महिला की बिगड़ी तबीयत, रेलकर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल
#बलिया। बेल्थरा रोड से मऊ जा रही #कृषक एक्सप्रेस में 36 वर्षीय गर्भवती पुनीता की मऊ #स्टेशन पहुंचने पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने रेलकर्मियों से मदद मांगी। मंडल वाणिज्य निरीक्षक सुरजीत सिंह राठौर और मुख्य टिकट निरीक्षक राम प्रभाव यादव ने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर महिला को व्हीलचेयर से एंबुलेंस तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें #मऊ जिला महिला #अस्पताल भेजा गया। रेलकर्मियों की तत्परता पर महिला के पति बैजनाथ ने आभार जताया।