#साइबर_ठगी के 52,251 रुपये पीड़िता के खाते में वापस कराए
#उभांव थाना पुलिस की साइबर टीम ने धोखाधड़ी के जरिए निकाली गई 52,251 रुपये की पूरी धनराशि पीड़िता के बैंक खाते में वापस करा दी। इससे पीड़िता को बड़ी राहत मिली है।
पुलिस के अनुसार, शास्त्री नगर वार्ड नंबर छह निवासी शिव कुमारी सिंह के एचडीएफसी बैंक खाते से 04 जुलाई 2025 को साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर 52,251 रुपये स्थानांतरित करा लिए थे। पीड़िता की शिकायत पर उभांव पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस की साइबर टीम ने ठगी की रकम होल्ड कराकर 13 नवंबर 2026 को पूरी धनराशि पीड़िता के खाते में वापस करा दी। रुपये वापस मिलने पर शिव कुमारी सिंह ने बलिया पुलिस एवं उभांव थाना पुलिस के प्रति आभार जताया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नीरज यादव मय टीम शामिल रहे।