
लखीमपुर खीरी के शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 12 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, 12 नए अधिकारियों की तैनाती
कई जनपदों से आएंगे नए खंड शिक्षा अधिकारी, लखीमपुर खीरी में तैनात अधिकारियों को उन्नाव, बरेली, सीतापुर समेत अन्य जिलों में भेजा गया
लखीमपुर खीरी। जिले के शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन स्तर से जारी तबादला सूची के अनुसार लखीमपुर खीरी में तैनात 12 खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) का दूसरे जनपदों में स्थानांतरण किया गया है। वहीं, जिले में 12 नए खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती की गई है।
इस तबादले के बाद जिले की शिक्षा व्यवस्था में नए अधिकारियों की टीम जिम्मेदारी संभालेगी। स्थानांतरित होकर आने वाले अधिकारियों में बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, सीतापुर, हरदोई, रायबरेली और बहराइच के अधिकारी शामिल हैं।
लखीमपुर खीरी में आने वाले 12 नए खंड शिक्षा अधिकारी
1. श्री अमन गुप्ता – बुलंदशहर से लखीमपुर खीरी
2. श्री प्रशांत सिंह राठौर – बदायूं से लखीमपुर खीरी
3. श्री यशवंत सिंह – शाहजहांपुर से लखीमपुर खीरी
4. श्री शाहीन अंसारी – शाहजहांपुर से लखीमपुर खीरी
5. श्री सुरेंद्र नाथ – सीतापुर से लखीमपुर खीरी
6. श्री अनिल झा – हरदोई से लखीमपुर खीरी
7. श्री सुनील कुमार सिंह – हरदोई से लखीमपुर खीरी
8. श्री कृष्ण कुमार त्रिपाठी – हरदोई से लखीमपुर खीरी
9. श्री तरुण कुमार – रायबरेली से लखीमपुर खीरी
10. श्रीमती शीतल श्रीवास्तव – रायबरेली से लखीमपुर खीरी
11. श्री रणजीत कुमार – बहराइच से लखीमपुर खीरी
12. श्री अरुण कुमार वर्मा – बहराइच से लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी से दूसरे जनपदों में स्थानांतरित हुए 12 अधिकारी
1. श्री रमन सिंह – उन्नाव
2. श्री बृजराज सिंह – बरेली
3. श्री राकेश कुमार – सीतापुर
4. श्री आशीष कुमार पांडेय – रायबरेली
5. श्री धर्मेश कुमार यादव – फतेहपुर
6. श्री अखिलानंद राय – बहराइच
7. श्री शशांक सिंह – उन्नाव
8. श्री फूलचंद – उन्नाव
9. श्री नागेंद्र चौधरी – रायबरेली
10. श्री भगवान राव – उन्नाव
11. श्री शत्रुघ्न सरोज – बाराबंकी
12. श्री संजीव कुमार भारती – रायबरेली
सूत्रों के मुताबिक आगामी चुनाव और एक ही स्थान पर तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के चलते यह तबादला प्रक्रिया की गई है। इस बड़े फेरबदल के बाद जिले के शिक्षा विभाग में नई तैनाती के साथ प्रशासनिक कामकाज में बदलाव देखने को मिलेगा।
#highlightseveryone #paliakalan #nepal #followers #highlights #dudhwa #viral