दिल्ली में थाने के बाहर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का धरना, साहिल लोहचब के लिए FIR की मांग
दिल्ली। पैलेट गन पीड़ित साहिल लोहचब के मामले में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संसद मार्ग थाने पहुंचे। दोनों ने डीसीपी से मुलाकात कर मामले में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन के दौरान पैलेट गन की फायरिंग में साहिल लोहचब की आंखों की रोशनी चली गई। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
FIR दर्ज करने की मांग को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी थाने में ही धरने पर बैठ गए। राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि जब तक FIR दर्ज नहीं होगी, वे यहां से नहीं हटेंगे।
#RahulGandhi #PriyankaGandhi #SahilLohchab #PelletGun #FIR #Congress #Delhi #StudentProtest #LatestNews #HimachalPradesh #UTHimachal #UniqueTodayNews