
लूनकरनसर के पिपेरा गांव में विकास और जनसंपर्क की पहचान बने सरपंच महेंद्र सारस्वत,दो कार्यकाल में निभाया जनता से किया वादा
लूनकरनसर - (असगर अली✍️)ग्राम पंचायत पिपेरा में सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र सारस्वत का लगातार दो कार्यकाल का जुड़ाव विकास कार्यों और आमजन के बीच सक्रियता के लिए चर्चा में रहा है। ग्रामीणों के अनुसार उनके कार्यकाल में पंचायत क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए और जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी जोर रहा।
महेंद्र सारस्वत का कहना है कि उनके कार्यकाल में गांव में आवास योजना की सूची में बड़ी संख्या में पात्र लोगों के नाम शामिल हुए। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करवाने का लगातार प्रयास किया गया और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई।
महेंद्र सारस्वत की खास पहचान उनकी आम लोगों के बीच मौजूदगी को लेकर मानी जाती है। वे सभी समाजों को साथ लेकर चलने और विपरीत परिस्थितियों में भी लोगों के साथ खड़े रहने के लिए जाने जाते हैं। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना और उन्हें संबंधित स्तर तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा है।
क्षेत्र में महेंद्र सारस्वत की मजबूत पकड़ के पीछे लगातार जनता के संपर्क में रहना प्रमुख कारण माना जाता है। आमजन के बीच उनकी छवि ऐसे धरातल से जुड़े जनप्रतिनिधि के रूप में बनी है, जो लोगों की समस्याओं और जरूरतों को करीब से समझने का प्रयास करते हैं।
महेंद्र सारस्वत ने कहा कि “जनता ने जो जिम्मेदारी दी, उसे पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास किया है।