
गलाई सेंटर का ताला तोड़कर चांदी, सोना और नकदी ले गए चोर, CCTV में कैद हुई वारदात
राठ। कोट बाजार स्थित घास मंडी में बंद गलाई सेंटर का ताला तोड़कर चोर चांदी, सोना और नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान संचालक ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
घास मंडी स्थित हनुमंत गलाई सेंटर के संचालक हनुमंत विलास कदम निवासी जिला सांगली, महाराष्ट्र ने बताया कि गणेश उत्सव के चलते वह 27 सितंबर को दुकान बंद कर महाराष्ट्र स्थित अपने घर चले गए थे।
मंगलवार सुबह राठ लौटकर दुकान पहुंचे तो ताला टूटा मिला। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर करीब 500 ग्राम चांदी, एक ग्राम सोना और पांच हजार रुपये नकद गायब मिले।
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर चोरी की वारदात रिकॉर्ड मिली। दुकानदार ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराते हुए चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की पहचान करने में जुटी है।
Rath Times की स्थानीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए पेज को Follow जरूर करें।
👍 खबर पसंद आए तो Like और Share करें।
💬 अपनी राय संक्षिप्त और गरिमापूर्ण शब्दों में Comment करें।
#nonfollowers #nonfollowersviewers #followerseveryone #followforfollowback #foryoupage #photo #FacebookPage
Rath, Hamirpur | Sep 30, 2026