भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में छात्र राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। महारानी लक्ष्मीबाई (MLB) गर्ल्स कॉलेज के पास संचालित हो रही शराब की दुकान को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को भारी संख्या में छात्र और परिषद के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और जमकर नारेबाजी की। अभाविप का सीधा आरोप है कि कॉलेज और प्रोफेसर्स कॉलोनी के इतने नजदीक शराब दुकान होने की वजह से इलाके में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए बैरिकेड्स लगाए गए और भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा सहित पुलिस के आला अधिकारियों को मौके पर पहुंचना पड़ा। संगठन ने चेतावनी दी है कि जब तक इस शराब दुकान को यहाँ से पूरी तरह नहीं हटाया जाता, उनका आंदोलन थमेगा नहीं।
#IndiaHeadline24 #BhopalNews #ABVPProtest #MLBGirlsCollege #MadhyaPradeshNews #StudentProtest #WomenSafety #BhopalBreaking #LiquorShopProtest #MPPolitics #LatestNews
Mauganj, Rewa | Jun 23, 2026