Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

13 साल पुराने धोखाधड़ी मामले का सात हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार छतरपुर। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे न्याय पथ अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2013 के 13 साल पुराने धोखाधड़ी प्रकरण में फरार चल रहे 7000 के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना सिविल लाइन क्षेत्र के पुराने धोखाधड़ी मामले में आरोपी अमरेंद्र यादव पिता छुट्टे सिंह यादव निवासी ग्राम बराछ, जिला पन्ना लंबे समय से फरार था। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से मामले से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद माननीय न्यायालय के आदेशानुसार विधिवत कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, थाना प्रभारी अलीपुरा उप निरीक्षक जितेंद्र सोनी, आरक्षक हरेंद्र एवं आरक्षक जितेंद्र साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छतरपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं लंबित मामलों के निराकरण के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है।

Buxwaha, Chhatarpur | Jun 22, 2026

MORE NEWS

बकस्वाहा का ‘हादसों का हॉटस्पॉट’ बना निर्माणाधीन डिवाइडर, फिर चढ़ा 22 चक्का ट्रक

बकस्वाहा का ‘हादसों का हॉटस्पॉट’ बना निर्माणाधीन डिवाइडर, फिर चढ़ा 22 चक्का ट्रक

Buxwaha, Chhatarpur | Jun 24, 2026

महुआ फल बीनने गई महिला की बेरहमी से हत्या! पत्थरों से कुचलकर उतारा मौत के घाट

महुआ फल बीनने गई महिला की बेरहमी से हत्या! पत्थरों से कुचलकर उतारा मौत के घाट

Buxwaha, Chhatarpur | Jun 24, 2026

18 वर्ष की उम्र में अग्निवीर सेना में चयनित हुए विकास प्रजापति, प्रशिक्षण पूर्ण कर जैतूपुरा  गांव लौटे

बकस्वाहा। जनपद क्षेत्र के ग्राम जैतूपुरा के निवासी कोमल प्रजापति के पुत्र विकास प्रजापति ने मात्र 18 वर्ष की आयु में भारतीय सेना की अग्निवीर योजना के तहत चयनित होकर गांव और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। विकास ने अपनी 6 माह की प्रारंभिक सैन्य ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली है और प्रशिक्षण के बाद पहली बार अपने गृह ग्राम जैतूपुरा लौटे हैं।
गांव पहुंचने पर परिजनों, मित्रों और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। विकास की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि विकास की सफलता गांव के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे अन्य युवाओं को भी सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी।
विकास प्रजापति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और कठिन परिश्रम को दिया। उन्होंने बताया कि सेना में चयन के लिए उन्होंने नियमित रूप से शारीरिक एवं लिखित परीक्षा की तैयारी की थी। कठिन मेहनत और अनुशासन के बल पर उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई।
परिजनों ने बताया कि विकास बचपन से ही सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का सपना देखते थे। उनका यह सपना साकार होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी विकास को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

#AgniveerArmy
#IndianArmy
#Agniveer
#VikasPrajapati
#Jaitupura
#Buxwaha
#Chhatarpur
#ProudMoment
#YouthInspiration
#ArmySelection
#IndianYouth
#NationFirst
#ServingTheNation
#SuccessStory
#HardWorkPaysOff
#MilitaryTraining
#FutureSoldier
#VillagePride
#LocalHero
#MPNews
#MPCGExpress
#BreakingNews
#Congratulations
#InspiringJourney
#ArmyLife

18 वर्ष की उम्र में अग्निवीर सेना में चयनित हुए विकास प्रजापति, प्रशिक्षण पूर्ण कर जैतूपुरा गांव लौटे बकस्वाहा। जनपद क्षेत्र के ग्राम जैतूपुरा के निवासी कोमल प्रजापति के पुत्र विकास प्रजापति ने मात्र 18 वर्ष की आयु में भारतीय सेना की अग्निवीर योजना के तहत चयनित होकर गांव और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। विकास ने अपनी 6 माह की प्रारंभिक सैन्य ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली है और प्रशिक्षण के बाद पहली बार अपने गृह ग्राम जैतूपुरा लौटे हैं। गांव पहुंचने पर परिजनों, मित्रों और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। विकास की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि विकास की सफलता गांव के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे अन्य युवाओं को भी सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी। विकास प्रजापति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और कठिन परिश्रम को दिया। उन्होंने बताया कि सेना में चयन के लिए उन्होंने नियमित रूप से शारीरिक एवं लिखित परीक्षा की तैयारी की थी। कठिन मेहनत और अनुशासन के बल पर उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई। परिजनों ने बताया कि विकास बचपन से ही सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का सपना देखते थे। उनका यह सपना साकार होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी विकास को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। #AgniveerArmy #IndianArmy #Agniveer #VikasPrajapati #Jaitupura #Buxwaha #Chhatarpur #ProudMoment #YouthInspiration #ArmySelection #IndianYouth #NationFirst #ServingTheNation #SuccessStory #HardWorkPaysOff #MilitaryTraining #FutureSoldier #VillagePride #LocalHero #MPNews #MPCGExpress #BreakingNews #Congratulations #InspiringJourney #ArmyLife

Buxwaha, Chhatarpur | Jun 24, 2026