चंबा पुलिस में नव पदोन्नत SI और ASI को नई रैंक, Pipping Ceremony में सम्मान
चंबा। चंबा पुलिस में नव पदोन्नत सब-इंस्पेक्टर (SI) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के सम्मान में गरिमापूर्ण Pipping Ceremony आयोजित की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चंबा ने पदोन्नत कर्मचारियों को नई रैंक के स्टार लगाए और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
पदोन्नति उनके कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा का सम्मान है। नई जिम्मेदारियों के साथ नव पदोन्नत अधिकारी जनता की सेवा, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
चंबा पुलिस परिवार की ओर से सभी नव पदोन्नत अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
#ChambaPolice #PippingCeremony #Promotion #HimachalPolice #PolicePride #PublicService #Congratulations #Chamba #HimachalPradesh #UTHimachal #UniqueTodayNews