
सवाई माधोपुर से खबर।
कोतवाली सवाईमाधोपुर द्वारा ईनामी वांछित अपराधी, अवैध बजरी परिवहन व साईबर अपराध के खिलाफ अलग- अलग बड़ी कार्यवाही ।
पुलिस टीम द्वारा साईबर फ्रांड के प्रकरण में वांछित 02 हजार रुपये का ईनामी अपराधी अमन को शहर स०मा०से किया गिरफ्तार।
आरोपी द्वारा अपने दोस्त को साईबर फ्रांड के लिए दिया था खाता किराये पर ।
उक्त प्रकरण में आरोपी घटना के वक्त से चल रहा था फरार।
पुलिस टीम द्वारा अवैध बजरी परिवहन करते हुए पाये जाने पर एक ट्रेक्ट्रर ट्रोली को जप्त कर चालक को किया गिरफ्तार।
पुलिस टीम ने पैसे इन्वेस्ट कर डबल करने का झांसा देकर लोगों के साथ साईबर ठगी करने वाले दो आरोपी किये गिरफ्तार।
आरोपीयान के कब्जे से दो मोबाईल फोन किये जप्त ।
साईबर अपराधी टेलिग्राम चैनलों में से अनजान ग्राहको से उनके वाट्सअप नम्बरो पर ट्रेडिग में रूपये इन्वेस्ट करने पर रूपये डबल करने के लिये चैट शुरू कर अनजान ग्राहको को रूपये इन्वेस्ट के नाम पर भेजे गये सारणी मे से रूपये इन्वेस्ट का प्लान सलेक्ट कर डलवाते थे पैसे।
चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सुश्री ज्यैष्ठा मैत्रेयी पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में व श्री विजय सिंह मीना अति० पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व श्री राजेन्द्र मीना पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के निकटतम सुपरविजन में श्री मदनलाल मीणा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली स०मा० के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए 02 हजार रुपये का ईनामी वांछित साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया तथा अवैध बजरी परिवहन करते हुए पाये जाने पर चालक को गिरफ्तार कर ट्रेक्ट्रर ट्रोली को किया जप्त। तथा रुपये इन्वेस्टमेंट कर पैसे डबल करने का झांसा देकर साईबर ठगी करने वाले दो साईबर अपराधीयों को किया गिरफ्तार।
घटना 1- दिनांक 20.04.26 को थाना हाजा पर कार्यालय श्रीमान पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सायबर सैल से साईबर फ्रांड करने वाले मोबाईल नंबर की लोकेशन प्राप्त हुई उक्त सूचना पर अल्फैज व जुनैद को गिरफ्तार किया
गया था। तथा आरोपी अमन घटना के वक्त से फरार चल रहा था जिसके ऊपर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सवाईमाधोपुर द्वारा 02 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ था जिसको पुलिस टीम द्वारा शहर स०मा०से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। उक्त आरोपी से अनुसंधान जारी है।
घटना 2- दिनांक 05-08-2026 को साईबर शाखा सवाई माधोपुर से साईबर ठगी करने के सम्बन्ध में प्राप्त मोबाईल नम्बर की लोकेशन पर तलाश किया तो हाउसिंग बोर्ड हनुमान नगर के पास दो लडके खडे मिले जिनको डिटेन कर चैक किया तो मोबाईलों में टेलिग्राम चैनलों में से अनजान ग्राहको से उनके वाट्सअप नम्बरो पर ट्रेडिग में रूपये इन्वेस्ट करने पर रूपये डबल करने के लिये चैट शुरू करने और अनजान ग्राहको को रूपये इन्वेस्ट के नाम पर भेजे गये सारणी मे से रूपये इन्वेस्ट का प्लान सलेक्ट कर उनसे भेजे गये पे एप्लीकेशनो के स्केनरो पर एडंवास राशि के नाम पर रूपये प्राप्त करने तथा राशि प्राप्त होने के बाद जीएसटी, एक्सट्रा चार्ज के नाम पर ओर रूपये की डिमाण्ड करता है। तथा ग्राहक द्वारा इन्वेस्ट किये गये रूपये का प्रोफिट रिटर्न करने के लिये मैसेज किये जाते है और उनके मैसेजो का जबाव नहीं देता है और कोई ग्राहक यदि ज्यादा पीछा करता है तो उसे वाट्सअप पर ब्लॉक कर देता है। इस तरह लोगों से साईबर फ्रांड कर पैसे प्राप्त करते है। जिस पर प्रकरण संख्या 278/26 पंजीबद्ध किया गया जिसमें अनुसंधान जारी है।
घटना 3- दिनांक 06.08.26 को दौराने गश्त रणथम्भौर रोड पवन आई हांस्पिटल के पास जानकी नगर में एक ट्रेक्टर बिना नंबरी महिन्द्रा डीआई रंग लाल मय ट्रोली के आता हुआ दिखाई दिया जिसको रुकवा कर देखा गया तो टेक्ट्रर ट्रांली में बनास नदी की बजरी भरी हुई होना पाया गया जिसका चालक के पास कोई रवन्ना नही होने पर ट्रैक्ट्रर ट्रोली को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 279/26 पंजीबद्ध किया गया। जिसमें अनुसंधान जारी है।
नाम पता मुलजिमानः-
1. अमन पुत्र रईश उम्र 24 साल मौहल्ला निवासी गौसी मोहल्ला थाना कोतवाली
जिला स०मा० (ईनामी)
2. जोधराज पुत्र श्री सुरेश चन्द्र जागा उम्र 25 साल निवासी पाड़ली थाना कुण्डेरा जिला स0मा0 3. संतोष पुत्र श्री बुद्धिप्रकाश जागा जागा उम्र 32 साल निवासी पाड़ली थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर
4. धरम सिंह गुर्जर उर्फ कालू पुत्र श्री कमल गुर्जर जाति गुर्जर उम्र 33 साल निवासी तालङा थाना खण्डार