
छतरपुर 🆕 छतरपुर जिले के थाना महाराजपुर पुलिस ने हत्या के प्रकरण में आजीवन कारावास की सजा के दौरान पैरोल से फरार ₹10,000 के इनामी अपराधी को दिल्ली से किया गिरफ्तार
पुलिस थाना महाराजपुर अंतर्गत वर्ष 2010 में हत्या के प्रकरण में आरोपी रूपचंद अहिरवार पिता नथुआ अहिरवार, निवासी ग्राम दिलनिया, जिला छतरपुर को माननीय न्यायालय द्वारा वर्ष 2012 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
आरोपी सजा के दौरान सतना जेल से वर्ष 2015 में पैरोल पर बाहर आया और पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद वापस ना जाकर फरार हो गया था।
पैरोल से फरार होने के संबंध में आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2015 में पुलिस थाना कोलगवां, जिला सतना में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी के विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था।
फरार वारंटी की गिरफ्तारी हेतु एसपी छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम उद्घोषित किया गया था। गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही थी।
पुलिस टीम द्वारा हरियाणा एवं दिल्ली क्षेत्र में तलाश करते हुए पैरोल से फरार आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी खजुराहो श्री मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक डी.के. सिंह, साइबर प्रभारी निरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर, थाना प्रभारी सरवई उप निरीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय, थाना प्रभारी अलीपुरा उप निरीक्षक जितेंद्र सोनी, उप निरीक्षक तिलक सिंह, प्रधान आरक्षक रामजन्म यादव, अरविंद शर्मा, आरक्षक आबिद, सौरभ सिंह, पवन लोधी एवं पुलिस टीम द्वारा की गई।
#chhatarpur