
विद्युत श्रमिक संघ बिसाऊ की नई कार्यकारिणी का गठन, वेदप्रकाश बने अध्यक्ष, राजेश धाबाई सचिव नियुक्त
बिसाऊ। अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ (भारतीय मजदूर संघ संबद्ध) की बिसाऊ उपखंड इकाई की बैठक बुधवार को बालाजी मंदिर प्रांगण में रघुवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विद्युत कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके समाधान के लिए निगम प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से मुद्दे उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए डिस्कॉम महामंत्री देवकरण सैनी ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ रहे निजीकरण और ठेका प्रथा के खिलाफ कर्मचारियों को संगठित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। उन्होंने संगठन की मजबूती को कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक बताया।
इस दौरान श्रमिक संघ के जिला महामंत्री एवं जेएमसी सदस्य सुरेश कुमार शर्मा की मौजूदगी में बिसाऊ उपखंड इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में अजीत सिंह को संरक्षक, वेद प्रकाश को अध्यक्ष, राजेश धाबाई को सचिव तथा महेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसके अलावा धीरेंद्र शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष, धर्मपाल सिंह एवं प्रदीप बराला को उपाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में संदीप जाखड़, सुरेंद्र फौजी, गणपत राम, विष्णु दत्त चौहान, उम्मेद अली, बृजेश दिलीप सहित अन्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में जिला कार्यसमिति सदस्य नरेश कुमार डूडी सहित अनेक कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने संगठन हित में कार्य करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया।
#शेखावाटी_एक्सप्रेस
#बिसाऊ
#विद्युत_श्रमिक_संघ
#अजमेर_विद्युत_वितरण_निगम
#भारतीय_मजदूर_संघ
#वेदप्रकाश
#राजेश_धाबाई
#देवकरण_सैनी
#सुरेश_कुमार_शर्मा
#बिजली_कर्मचारी
#श्रमिक_संघ_चुनाव
#नई_कार्यकारिणी
#कर्मचारी_हित
#निजीकरण_विरोध
#बिसाऊ_समाचार
#झुंझुनूं
#राजस्थान_समाचार
#ShekhawatiExpressNews
#BissauNews
#ElectricityWorkersUnion
#BMS
#RajasthanNews
#BreakingNews
#LocalNews
#EmployeeRights
#UnionMeeting
#WorkerUnity
#AjmerDiscom
#JhunjhunuNews
#shekhawatinews24