दत्तनगर में वाहन के फुटमैट के नीचे मिला 7 ग्राम चिट्टा, चार गिरफ्तार
अभियोग संख्या 80/2026, अधीन धारा 21 व 29 ND&PS Act, दिनांक 14.08.2026, पुलिस थाना रामपुर
दिनांक 14.08.2026 को पुलिस थाना रामपुर की पुलिस टीम ने दत्तनगर मिल्क प्लांट के पास एक वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के फुट मैट के नीचे से 7 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ।
मौके से चार आरोपियों अक्षय पुत्र निवासी रामपुर, जिला शिमला, आयु 30 वर्ष; पवन निवासी रामपुर, जिला शिमला, आयु 32 वर्ष; सुनील ठाकुर, निवासी जोगिंदरनगर, जिला मंडी, आयु 40 वर्ष; तथा बिपुल शर्मा निवासी रामपुर, जिला शिमला, आयु 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में पुलिस थाना रामपुर में अभियोग संख्या 80/2026, अधीन धारा 21 व 29 ND&PS Act पंजीकृत किया गया है। वाहन को भी कब्जे में लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।