बेहजम के नए खंड शिक्षा अधिकारी अमन गुप्ता ने संभाला कार्यभार।
लखीमपुर खीरी। बेहजम के नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी अमन गुप्ता ने अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने और शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने को अपनी प्राथमिकता बताया।
अब देखना होगा कि उनके नेतृत्व में बेहजम क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।
लखीमपुर खीरी दस्तक न्यूज – सच की आवाज
#LakhimpurKheri #Behjam #AmanGupta #BEO #EducationDepartment #UttarPradesh #EducationNews #SchoolEducation #BreakingNews #DastakNews