
*रीवा के बजाय बनारस में हुई इंदौर इंडिगो प्लेन की आपात लैंडिंग, मौसम के चलते रीवा एयरपोर्ट में नहीं हो पाई लैंडिंग, दो राउंड लगाने के बाद भी नहीं मिली अनुमति*
*दो वर्ष पुराने रीवा एयरपोर्ट में मौसम के चलते आई समस्या, आधा सैकड़ा यात्री परेशान, विजिबिलिटी कम होने से नहीं मिल पाई लैंडिंग की अनुमति, अप्रैल में भी हुआ था*
रीवा। रीवा एयरपोर्ट में सब कुछ यथावत था, तभी अचानक मौसम बिगड़ा और इंदौर से रीवा के आसमान में पहुंची इंडिगो फ्लाइट एटीआर-72 आसमान में चक्कर काटने लगी। दो राउंड लगाने के बाद भी जब उसे लैण्ड करने की अनुमति नहीं मिली तो वह बनारस जा पहुंची। यह जब इंदौर से आई इंडिगो की फ्लाइट को बनारस लैण्ड करना पड़ा। फिल्मों में वो किस्से कहानियों में सुनते देखते आ रहे थे कि हवाई जहाज टेकऑफ करता है और कुछ देर बाद ही उसे मौसम की खराबी की वजह से वापस होना पड़ता है या फिर उसे दूसरे एयरपोर्ट में आपात लैंडिंग करनी पड़ती है। कुछ ऐसा ही वाकया शनिवार की दोपहर रीवा एयरपोर्ट में भी देखा गया।
*ढाई बजे होना था लैण्ड*
एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो संस्था द्वारा दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह से इंदौर-रीवा के बीच एक सीधी हवाई सेवा शुरू की थी। जिसमें शुरुआत के दौर से ही काफी संख्या में हवाई यात्री मिलना शुरू हो गए थे। बताया जा रहा है कि शुरुआती दौर में इंदौर से आने वाले एटीआर-72 की लैंडिंग दोपहर लगभग डेढ़ बजे होती थी और आधे घंटे बाद यह टेकऑफ कर जाता था। वहीं यात्रियों की मांग पर इसके समय में एक घंटे की तब्दीली कर दी गई और इसका संचालन दोपहर लगभग ढाई बजे किया जाने लगा।
बताया जा रहा है कि शनिवार को दोपहर जब एटीआर-72 की लैंडिंग के लिए मौसम व अन्य परिस्थितियों की जानकारी ली गई तो बताया गया कि विजिबिलिटी काफी कम है और फ्लाइट की लैंडिंग फिलहाल संभव नहीं हो पाएगी। जिसके बाद एटीआर-72 ने आसमान के दो चक्कर लगाए और लगभग 15 मिनट के बाद वह बनारस रवाना कर दिया गया।
*विजिबिलिटी बनी वजह*
जानकारों की मानें तो शनिवार को अचानक एयरपोर्ट की विजिबिलिटी काफी घट गई थी। जिसकी वजह से हवाई जहाज को लैण्ड करने की अनुमति नहीं दी जा सकती थी। लिहाजा उसे बनारस के लिए टर्न कर दिया गया। आपको बता दें कि इसके पहले भी 27 अप्रैल को क्रॉस विण्ड की वजह से इंडिगो इंदौर फ्लाइट की रीवा में लैंडिंग पर ब्रेक लगा था और उसे बनारस भेज दिया गया था।
*यह पहला मौका नहीं था*
यह पहला मौका नहीं था जब इंदौर से आई फ्लाइट एटीआर-72 को बनारस में आपात लैंडिंग करनी पड़ी हो। एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो का एटीआर-72 अपने समय पर इंदौर से रीवा के लिए टेकऑफ किया, उस दौरान सब कुछ सही था लेकिन रीवा के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के दौरान अचानक चक्रवात की वजह से रीवा में मौसम में एटीआर-72 की लैंडिंग पर ब्रेक लगा दी। जिसके बाद उसे बनारस में आपात लैंडिंग करानी पड़ी।
*क्या होगा आगे?*
अब सवाल उठ रहा है कि दो वर्ष पुराने रीवा एयरपोर्ट में मौसम के चलते बार-बार ऐसी समस्या क्यों आ रही है। आधा सैकड़ा यात्री इस घटना से परेशान हुए हैं। अब देखना होगा कि एयरपोर्ट प्रबंधन और इंडिगो प्रबंधन इस मामले में क्या कदम उठाता है, ताकि भविष्य में यात्रियों को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
Mauganj, Rewa | Nov 22, 2026