#अलीगढ़। थाना क्वार्सी क्षेत्र के फैसल बाग में चोरों ने घर की दीवार काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर के अंदर घुसे और अलमारी में रखी 1 लाख 40 हजार रुपये की नकदी समेत सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। सुबह जब घर के लोगों की आंख खुली तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। घर का सामान बिखरा देखकर परिवार के होश उड़ गए। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में पिछले छह महीने से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में चिंता है।
#Aligarh #BreakingNews #CrimeNews #Quarsi #Theft #UttarPradesh
Koil, Aligarh | Oct 19, 2026