साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
म्यूल खातों के माध्यम से साइबर फ्रॉड करने वाले 01 अभियुक्त को @DeoriaPolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से मोबाइल फोन, सिमकार्ड, पासबुक व आधार कार्ड बरामद किये गए हैं।
अभियुक्त अन्य व्यक्तियों के पहचान-पत्रों पर सिम कार्ड एवं बैंक खाते खुलवाकर उनके एवज में उन्हें कुछ धनराशि देता था। इनमें से कुछ म्यूल अकाउंट का उपयोग अभियुक्त साइबर ठगी की धनराशि प्राप्त करने के लिए करता था, जबकि कुछ सिम कार्ड, पासबुक आदि धनराशि लेकर साइबर अपराधियों को बेच देता था।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP