
दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, 24 जून को लगेगा रोजगार कैम्प।
जिला नियोजन पदाधिकारी, नवादा श्री सुनील कुमार सुमन ने बताया कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा द्वारा दिनांक 24.06.2026 को संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आईटीआई), नवादा के प्रांगण में दिव्यांगजनों के लिए एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड, नवादा द्वारा लाइफ मित्र के 50 पदों हेतु एक दिवसीय रोजगार कैम्प-सह-कैरियर मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि नियोजन कैम्प में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 60 वर्ष रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल नवादा होगा।
इच्छुक दिव्यांगजन अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं पहचान पत्र (आईडी कार्ड) की छायाप्रति, रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो तथा बायोडाटा के साथ संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आईटीआई), नवादा के प्रांगण में आयोजित रोजगार कैम्प में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि केवल वे दिव्यांगजन अभ्यर्थी ही रोजगार कैम्प में भाग ले सकेंगे, जो एनसीएस (नेशनल कैरियर सर्विस) पोर्टल पर निबंधित हैं। जो अभ्यर्थी अभी तक एनसीएस पोर्टल पर निबंधित नहीं हैं, वे स्वयं अथवा जिला नियोजनालय, नवादा के माध्यम से निबंधन कराकर रोजगार कैम्प में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नियोजक निजी क्षेत्र से संबंधित हैं तथा नियुक्ति की शर्तों एवं नियमों के लिए नियोजक स्वयं उत्तरदायी होंगे। जिला नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में कार्य करेगा।
नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Jun 23, 2026