गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर बांदा पुलिस ने किया नमन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के दूसरे प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर बांदा पुलिस द्वारा दोनों महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा सलामी दी गई।
इस अवसर पर दोनों महापुरुषों के आदर्शों, सत्य, अहिंसा, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया।
#BandaPolice #GandhiJayanti2026 #LalBahadurShastri #UPPolice #Banda
Banda, Banda | Oct 2, 2026