फिरोजाबाद में दिनांक 02 जून, 2026 को नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अनिल कुमार ने जनपद में अपना पदभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला समन्वयकों (डीसी) एवं पटल सहायकों के साथ बैठक की।
बैठक में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की तथा विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति का जायजा लिया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की मंशानुरूप कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद में सकारात्मक एवं सहयोगात्मक कार्य वातावरण स्थापित करते हुए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु सतत प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विभागीय कार्यों में पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।