
दीपावली पर सभापति विनय गोयनका ने 355 सफाई सेनानियों को किया सम्मानित
चूरूः दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने नगर परिषद में सफाई सेनानियों का सम्मान कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कुल 355 सफाई कर्मचारियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इनमें 145 महिला सफाई कर्मियों को साड़ी तथा 210 पुरुष सफाई कर्मियों को पेंट-शर्ट प्रदान की गई। इस अवसर पर सभापति विनय गोयनका ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सफाई सेनानियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आप सभी की अथक मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि हम स्वच्छ वातावरण में दीपावली का पर्व मना पा रहे हैं। त्योहारों के दौरान भी सफाई कर्मचारी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उनका योगदान सराहनीय और अभिनंदनीय है। उन्होंने सभी सफाई सेनानियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर परिषद उनके सम्मान और कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर सभी सफाई कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राकसिया, पार्षद बाबू इस्माइल, राजेश रक्षक, राजेश माटोलिया, गौरीषंकर पाटिल, नीरज जांगिड, अजय तंवर, आकाश सैनी, राजीव शर्मा, रवि दाधीच सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता अधिकारी उपस्थित रहे। #follower #nonfollowers #fb #trending
#nagarparisadchuru
Churu, Churu | Nov 7, 2026