
सहजूसर में हनुमान बेनीवाल की विशाल जनसभा, भाजपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे!
जिला परिषद और पंचायत समिति चूरू व चूरू उत्तर के आरएलपी के सभी 19 प्रत्याशियों के समर्थन में की मतदान की अपील
चूरू। निकटवर्ती गांव सहजूसर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) की ओर से विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को पार्टी सुप्रीमो एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जिला परिषद एवं पंचायत समिति चूरू तथा चूरू उत्तर से चुनाव मैदान में उतरे आरएलपी के सभी 19 प्रत्याशियों के पक्ष में आमजन से समर्थन और मतदान की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए हनुमान बेनीवाल ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से सत्ता में रहकर प्रदेश को लूटने का काम किया है। दोनों ही पार्टियों ने आमजन के हितों की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता अपने क्षेत्र के विकास और अपने हक की आवाज बुलंद करने के लिए आरएलपी के प्रत्याशियों को समर्थन दे। बेनीवाल ने कहा कि आप सभी आरएलपी के इन प्रत्याशियों को जीताकर भेजें। वे हमेशा क्षेत्र की जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आमजन से पंचायत और जिला परिषद चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। इससे पहले सहजूसर पहुंचने पर हनुमान बेनीवाल का पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। जेपी गोदारा, देवेश चौधरी, विजय पुनिया , मुकेश महला, श्रवण नाई, संदीप कसवां, रणजीत गोदारा, अंकित गोदारा मोसीन खान, शाहिद खान, राजकुमार गोदारा एवं घनेश गोदारा ने 21 किलो की फूलों की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर ब्लॉक संख्या 3 की प्रत्याशी श्रीमती श्याना देवी ने सहजूसर में जनसभा के लिए पधारने पर हनुमान बेनीवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं का भी कार्यक्रम में सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन रूपचंद सारण ने किया। जनसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।#HanumanBeniwal #RLP #हनुमानबेनीवाल #सहजूसर #चूरू #ChuruNews #RajasthanPolitics #RLPParty #पंचायतचुनाव #जिलापरिषदचुनाव #पंचायतसमितिचुनाव #राजस्थानन्यूज #24ChuruNews #elactionnews #follower #nonfollowers #highlightseveryone #highlight
#photography #photooftheday #photographychallenge #latest #trending
Churu, Churu | Nov 11, 2026