ईद-मिलादुन-नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, उमड़ा अकीदत का जनसैलाब
गया जी: ईद-मिलादुन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में अकीदत और जोश का माहौल रहा। सुबह इकबाल नगर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए खानकाह मुनामिया पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब की शान में नात व सलाम पेश किया। खानकाह मुनामिया में दोपहर बाद नबी-ए-पाक के मुएं मुबारक की जियारत के लिए अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। जियारत और दुआ के लिए स्थानीय लोगों के अलावा दूसरे राज्यों से भी अकीदतमंद पहुंचे हैं। ईद-मिलादुन-नबी के अवसर पर शाम तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।