#शीतकाल के लिए बंद हुए #गंगोत्री धाम के कपाट #अब मुखवा में होगी मां गंगा की पूजा
#गंगोत्री। आज #विश्वप्रसिद्ध #श्री गंगोत्री धाम के कपाट विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ #शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके पश्चात माँ गंगा की उत्सव डोली भक्तिमय माहौल और माँ गंगा के जयकारों के बीच उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) गांव के लिए रवाना हुई। अब आगामी शीतकाल में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु माँ गंगा के दिव्य दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखवा में कर सकेंगे।