रिपोर्ट अवधेश शर्मा
*मीरगंज पुलिस ने पकड़ा अवैध तमंचा, आरोपी गिरफ्तार*
*वाहन चेकिंग में 315 बोर तमंचा व कारतूस बरामद*
*मीरगंज, बरेली।* थाना मीरगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में 17.06.2026 को उपनिरीक्षक शिव सिंह मय टीम के शेरगढ़ रोड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर गदरिया चौराहा पुल के पास से आरोपी राकेश पुत्र रामसनेही निवासी ग्राम खजुरिया जागीर को पकड़ा गया।
तलाशी में उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शौक व दबंगई के लिए तमंचा रखता है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
*थाना मीरगंज पुलिस की कार्रवाई*
#वायरलनयूज़
#BAREILLYNEWS
#थाना #थानामीरगंज