
☑️थैलेसीमिया एवं सिकल सेल एनीमिया के संबंध में स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
☑️ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस. चंदेल के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी डॉ. मुकुल तिवारी के मार्गदर्शन में विकासखंड करकेली में थैलेसीमिया एवं सिकल सेल एनीमिया विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ं संस्था पाथ से आए डॉ. विकास ठाकुर एवं अजय अवस्थी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों एवं एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया।
☑️प्रशिक्षण में डॉ. विकास ठाकुर ने थैलेसीमिया के लक्षणों की जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों में बार-बार थकान होना, शारीरिक वृद्धि रुकना, पीलापन आना, बार-बार संक्रमण होना तथा घुटनों एवं छाती में दर्द होना इसके प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर संबंधित बच्चों की थैलेसीमिया जांच कराना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि थैलेसीमिया के तीन प्रकार गंभीर, मध्यम एवं माइनर होते हैं। उन्होंने बीमारी के प्रभावी प्रबंधन के लिए विवाह पूर्व अथवा गर्भधारण से पहले जांच एवं परामर्श, नियमित उपचार और फॉलोअप की सलाह दी। । इस अवसर पर डॉ. मुकुल तिवारी ने उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को मैदानी स्तर पर लोगों को जागरूक करने, समय-समय पर काउंसलिंग करने तथा लक्षण पाए जाने पर मरीजों को समय पर उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में , बुध्दराम रहंगडाले, रेखा वाधवानी एवं रामनारायण सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#umaria
#उमरिया