
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जल निगम के पंप ऑपरेटर कर्मचारियों को आउटसोर्स सेवा निगम से जोड़े।
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में जलापूर्ति विभाग में कार्यरत पंप ऑपरेटर कर्मचारियों ने मीटिंग की और निर्णय लिया कि प्राधिकरण जल्द ही उत्तर प्रदेश शासन के नए नियमों का पालन करते हुए सभी 600 से 700 पंप ऑपरेटर कर्मचारियों को आउटसोर्स सेवा निगम से जोड़ें। इस मौके पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण नलकूप संचालक यूनियन के अध्यक्ष लोकेश भाटी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2 सितंबर 2026 को 64 विभागों को आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) से जोड़ने के लिए आदेश किए हैं जिसमें पंप ऑपरेटर महत्वपूर्ण भूमिका में है। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण पंप ऑपरेटर कर्मचारियों को आउटसोर्स सेवा निगम से जोड़कर उनकी गरिमा के अनुरूप सम्मान और सुविधाएं प्रदान करें ताकि सभी कर्मचारी प्राधिकरण की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। इस मौके पर राजू भाटी जी ने बताया कि पूर्व में जिस प्रकार से पंप ऑपरेटर कर्मचारियों का लगातार ठेकेदारों द्वारा शोषण किया जा रहा है जैसे सभी का वेतन समय से न मिलाना सभी के वेतन से कटौती करना EPF और ESIC टाइम से नहीं मिलना जबरन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल देना इन सभी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए सभी पंप ऑपरेटर कर्मचारियों को जल्द से जल्द आउटसोर्स सेवा निगम से जोड़ें ताकि कर्मचारियों को सभी सुविधा समय से मिल सकें इस मौके पर राजू भाटी जितेंद्र भाटी, हरिदत्त नागर पिंटू भाटी, अखिल भाटी, सोनू मावी, सरजीत प्रधान, राजकुमार नागर, यशपाल भाटी, दिलशाद, मृत्युंजय कुमार श्रीकांत नागर, देवन भाटी अमरजीत भड़ाना, लोकेश कुमार, विनोद शर्मा, दिनेश वर्मा मोहित भाटी सुबेश कुमार सरजीत, अमित नागर देवेंद्र फागना, कमल भाटी, मुकेश पाल, महकार तोंगड, योगी नागर, दीपक यादव विक्रांत चौहान आदि लोग मौजूद रहे