निर्माणाधीन पुल के खंभों पर फंसे श्रमिकों का सफल रेस्क्यू, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती भी रहीं मौके पर मौजूद
निर्माणाधीन पुल के खंभों पर फंसे श्रमिकों को होमगार्ड्स एवं अग्निशमन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सफलतापूर्वक सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान प्रशासन की टीम के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती भी मौके पर मौजूद रहीं।
रेस्क्यू ऑपरेशन सफल होने के बाद सुमन भारती ने अभियान में शामिल होमगार्ड्स, अग्निशमन विभाग और अन्य रेस्क्यू टीम के सदस्यों को उनके साहस, तत्परता और सफल कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में टीम ने जिस तत्परता के साथ श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला, वह सराहनीय है।