दस रुपये की गड्डी के लिए भी जुगाड़ और सिफारिश!
शादी का कार्ड दिखाकर कभी बैंकों से 10 और 20 रुपये के नए नोट आसानी से मिल जाते थे, लेकिन अब बैंक में गड्डियां उपलब्ध नहीं होने की बात कही जाती है। वहीं बाजार में 400-500 रुपये अतिरिक्त देने पर गड्डियां मिलने के आरोप हैं।
सवाल है कि बैंक में नहीं मिलने वाले नए नोट बाजार में कैसे पहुंच रहे हैं? क्या इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी?
आम आदमी को राहत मिले और कथित कालाबाजारी पर रोक लगे।
कमेंट:-