351 फीट लंबी कांवर लेकर 70 कांवरिए 'गरीबनाथ धाम' चले:25 कारीगरों ने 10 दिन में तैयार की, खर्च हुए ढाई लाख रुपये
#वैशाली के भगवानपुर प्रखंड के विशुनपुर बांदे गांव से शुक्रवार को 351 फीट लंबी विशाल कांवर के साथ 70 कांवरिए बाबा #गरीबनाथ धाम, #मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुए।कांवरियों ने सुबह करीब 4 बजे छपरा के पहलेजा घाट पर उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरा और नंगे पांव पैदल यात्रा शुरू की। करीब 70 किलोमीटर की इस यात्रा के बाद सोमवार सुबह बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा।विशाल कांवर के साथ निकली यात्रा को देखने के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा माहौल शिवमय हो गया।