
जिला जनसम्पर्क कार्यालय दतिया (म.प्र.)
मध्यप्रदेश शासन
समाचार
दिव्यांग छात्रावास की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाये - श्री सिंह
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने किया दिव्यांग छात्रावास का निरीक्षण
दतिया 29 सितम्बर 2026 / मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया श्री शैलेन्द्र सिंह ने आज दतिया स्थित दिव्यांग छात्रावास का निरीक्षण कर वहां संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने छात्रावास परिसर में निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल, किचिन तथा हॉस्टल में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने छात्रावास में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य एवं छात्रावास की शैक्षणिक गतिविधियां संतोषजनक पाई गईं।
श्री शैलेन्द्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को छात्रावास की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के साथ-साथ छात्रावास में स्वच्छता, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि दिव्यांग विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं अनुकूल वातावरण प्राप्त हो सके।
निरीक्षण के दौरान जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) श्री हीरेंद्र सिंह तोमर एवं सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) श्री अंबुज त्रिपाठी उपस्थित रहे।
क्रमांक 101/2026
--------0000-------