स्वतंत्रता दिवस पर बसंत चौधरी ने जनपदवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
बस्ती। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल के चेयरमैन एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बसंत चौधरी ने समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अपने शुभकामना संदेश में बसंत चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। यह पर्व हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने जनपदवासियों से देश की प्रगति, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर एक मजबूत, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।
बसंत चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक सम्मान तभी है, जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और खुशहाली पहुंचे।
उन्होंने पुनः सभी जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
जय हिंद! 🇮🇳
Basti, Basti | Aug 15, 2026