गिरिडीह जिला के तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खटपोक गांव के करनपुरा मोड़ के पास सड़क निर्माण कंपनी एचएन कंस्ट्रक्शन के स्टाफ मंजेश कुमार को रविवार दोपहर अज्ञात बाइक सवारों ने जबरन बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। घटना के बाद से मंजेश का कोई पता नहीं चल पाया है।बताया गया कि मंजेश सड़क निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस जांच में जुट गई है और लापता स्टाफ की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
#highlight
#jharkhand