
उदयपुर में पत्रकार पर हमला, राजस्थान मीडिया एसोसिएशन ने जताया आक्रोश
उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र में कार्यरत पत्रकार लखन सालवी पर सार्वजनिक रूप से कथित जातिगत गालियां देने और नुकीले हथियार से हमला किए जाने की घटना बेहद चिंताजनक और निंदनीय है।
राजस्थान मीडिया एसोसिएशन के चेयरमैन राकेश औदिच्य ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि “पत्रकार पर हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
बारां जिले के पत्रकारों ने भी घटना की कड़ी निंदा की है। पत्रकार पर हमला केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है।
गोगुंदा थाने में एट्रोसिटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज होने के बाद मांग की गई है कि पुलिस मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करे तथा पीड़ित पत्रकार को सुरक्षा उपलब्ध कराए।
जातिगत हिंसा और पत्रकारों को डराने-धमकाने की प्रवृत्ति किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। राजस्थान मीडिया एसोसिएशन पत्रकार लखन सालवी के साथ मजबूती से खड़ा है।
सौजन्य : राजस्थान मीडिया एसोसिएशन, जयपुर
#पत्रकारपरहमला #लखनसालवी #उदयपुर #गोगुंदा #राजस्थानमीडिया #राजस्थानमीडियाएसोसिएशन #राकेशऔदिच्य #पत्रकारसुरक्षा #पत्रकारएकता #अभिव्यक्तिकीआजादी #सामाजिकन्याय #दलितपत्रकार #JusticeForLakhanSalvi #JournalistSafety #RajasthanNews #expoznewsindia
Ladpura, Kota | Aug 19, 2026