नयापुरा में कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
CCTV फुटेज आया सामने, टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार
कोटा। नयापुरा थाना क्षेत्र में जेके पैवेलियन स्टेडियम के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रमजान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
हादसे का CCTV फुटेज गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे सामने आया है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि रमजान हेलमेट पहनकर मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आई काले रंग की कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना के बाद नयापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर फरार कार और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस कार के नंबर और फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
Ladpura, Kota | Aug 27, 2026