
*इंदरगढ ब्रेकिंग..*
*🔸थाना इंदरगढ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बलात्कार के आरोपी को 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खंडेलवाल जी के निर्देशन में जिले में गंभीर अपराध के अपराधियों की धर-पकड़ हेतु चलाये गये अभियान के अंतर्गत एसडीओपी महोदय सेवढा श्री अजय चानना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव शर्मा एवं उनकी टीम के व्दारा बलात्कार के आरोपी विकाश को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण* - दिनांक 17.06.26 को पीडिता व्दारा थाना आकर रिपोर्ट किया कि मेरे साथ लोधीपुरा के विकास वंशकार ने गलत काम किया है, पाडिता की रिपोर्ट से थाना इंदरगढ में अपराध क्रमांक 164/26 धारा- 65(1), 351(3), बीएनएस 3/4पाक्सो एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।
दौराने विवेचना आज दिनांक 18.06.26 को आरोपी विकास वंशकार पुत्र भागीरथ वंशकार नि0 लोधीपुरा को थाना इंदरगढ पुलिस व्दारा दविश देकर ग्राम लोधीपुरा से गिरफ्तार किया, जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जावेगा।
उक्त कार्यवाही में- निरीक्षक गौरव शर्मा थाना प्रभारी इंदरगढ , उनि अवतार सिंह यादव, आर 764 भानु दुबे ,आर 268 प्रवीण परिहार, आर 863 मंजेश त्यागी , महिला आर 725 नीतू की सराहनीय भूमिका रही ।