
मंडी के चिराग भानु सिंह बने हिमाचल हाईकोर्ट के स्थायी जज ⚖️🇮🇳
मंडी के लिए गर्व का पल!
मंडी जिला से संबंध रखने वाले चिराग भानु सिंह को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। भारत सरकार के कानून एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने उनकी नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।
राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद हुई यह नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 217(1) के तहत प्रभावी होगी। वह जिस दिन न्यायाधीश पद का कार्यभार संभालेंगे, उसी दिन से नियुक्ति प्रभावी मानी जाएगी।
⚖️ लंबा न्यायिक अनुभव
चिराग भानु सिंह का जन्म 18 दिसंबर 1970 को मंडी में हुआ। उन्होंने वल्लभ पीजी कॉलेज मंडी से स्नातक की पढ़ाई की और वर्ष 1994 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से कानून की डिग्री हासिल की।
उन्होंने न्यायिक एवं कानूनी क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वर्ष 2003 में डिप्टी एडवोकेट जनरल रहे। वर्ष 2007 में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त हुए।
इसके अलावा वह इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल-कम-लेबर कोर्ट, प्रिंसिपल सेक्रेटरी (लॉ), हिमाचल प्रदेश ज्यूडिशियल एकेडमी के डायरेक्टर, सुप्रीम कोर्ट में रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) और हिमाचल हाईकोर्ट में OSD जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी सेवाएं दे चुके हैं।
वह जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर के साथ-साथ हाल में जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांगड़ा, धर्मशाला के पद पर कार्यरत थे।
जून 2026 में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनके नाम सहित तीन न्यायिक अधिकारियों के नामों को हाईकोर्ट में नियुक्ति के लिए मंजूरी दी थी। अब केंद्र सरकार की प्रक्रिया और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उनकी स्थायी नियुक्ति की अधिसूचना जारी हो गई है।
मंडी जिले के लिए यह गौरव का विषय है। चिराग भानु सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐⚖️
#UTHimachal #UniqueTodayNews #HimachalPradesh #HimachalHighCourt #ChiragBhanuSingh #Mandi #HighCourtJudge #HimachalNews #BreakingNews
Kullu, Kullu | Aug 27, 2026