
जय स्तंभ चौराहे पर संचालित वैष्णो फ्रूट संचालक पर मेहरबान रीवा का पुलिस एवं प्रशासन, पार्किंग स्थल पर फैली दुकान, बेखबर नगर निगम...
24 घंटे खुली रहती है दुकान जबकि नियम रात्रि 11:00 तक...
रीवा। शहर के जय स्तंभ चौराहे में संचालित वैष्णो फ्रूट कंपनी संचालक के ऊपर रीवा का पुलिस एवं प्रशासन दोनों मेहरबान है, जय स्तंभ चौराहे पर संचालित वैष्णो फ्रूट दुकान पार्किंग स्थल पर अतिक्रमण कर लंबे समय से व्यवसाय किया जा रहा है। इतना ही नहीं, दुकान कथित रूप से दिन-रात बराबर संचालित हो रही है,जबकि शहर में अन्य व्यापारियों के लिए समय-सीमा निर्धारित है। पूरे शहर की दुकानें 10 से 11:00 बजे के बीच बंद हो जाती हैं और यदि बंद नहीं होती हैं तो पुलिस के गस्त वाहन उन्हें बंद कराने का काम करता है,बता दे प्रतिदिन देर रात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उसी रास्ते से होकर गस्त करते हैं और वैष्णो फ्रूट कंपनी दुकान को नजर अंदाज करते हुए वहीं से निकल जाते है, वही पुलिस के वही अधिकारी किसी अन्य स्थान पर खुली दुकान पा जाते हैं तो चालानी कार्रवाई के साथ तुरंत दुकान बंद करने का काम करते हैं। अन्य जगहों पर पुलिस के सायरन सुनते ही दुकान संचालक शटर गिरकर दुकान बंद करके भाग जाते हैं किंतु वैष्णो फ्रूट संचालक को किसी भी का भय नहीं है क्योंकि वह जानता है कि अधिकारी आएंगे और निकल जाएंगे। बता दे फल एवं फ्रूट की आड़ में दुकान संचालक द्वारा पूरी रात पानी की बोतल, कोल्ड ड्रिंक ,डिस्पोजल सामग्री, राजश्री और गुटखा जैसे उत्पादों की खुलेआम बिक्री की जाती है। जिसके कारण असामाजिक तत्वों का रात भर जमावड़ा भी लगता है, जनचर्चा है कि वैष्णो फ्रूट कंपनी के संचालक द्वारा पुलिस से लेकर सभी प्रशासनिक अधिकारियों के निवास में फल पहुंचाने का काम करता है इसी वजह से उसको अघोषित रूप से 24 घंटे दुकान खोलने की खुली छूट मिली हुई है,