Public App Logo
शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, फिजिकल TI लाइन अटैच, 3 थानों की कमान बदली शिवपुरी- जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने 13 अगस्त 2026 को 6 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। फिजिकल थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन अटैच किया गया है और उनके स्थान पर निरीक्षक अविनाश कुमार राठौर को फिजिकल थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही निरीक्षक संजय सिंह किरार को खनियाधाना और निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह को नरवर थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं खोड़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम गोयल को बामौरकला थाना और बामौरकला थाना प्रभारी संजय लोधी को खोड़ चौकी भेजा गया है। SP ने सभी को तुरंत नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। - Pichhore News