
#नगरा पुलिस ने हत्या के आरोपी को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद
_चाची की हत्या के बाद हादसे में घायल हुआ था आरोपी बिट्टू_
#बलिया
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नगरा थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। उसके पास से आलाकत्ल लोहे की राड, मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद हुआ है।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार व थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को झाड़ी बाबा मठ के पास से आरोपी को पकड़ा।
पुलिस के अनुसार थाना नगरा पर दिनांक 11.08.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 156/2026 धारा 103(1) BNS में वांछित ओमकारेश्वर उर्फ बिट्टू पुत्र श्यामाकान्त निवासी खारी थाना नगरा उम्र 26 वर्ष की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस झाड़ी बाबा मठ के पास पहुंची तो सड़क किनारे एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल नं0 RJ02SY3426 पड़ी मिली। पास की झाड़ियों में एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा था, जिसे बाहर निकालकर इलाज के लिए CHC ले जाया गया। इलाज के बाद पता चला कि वही वांछित आरोपी है।
पूछताछ में बिट्टू ने बताया कि चाची कंचन से अवैध संबंध था। इसकी जानकारी घरवालों को होने पर एक माह पहले डांट-फटकार लगी थी। 11.08.2026 को वह चाची को क्लीनिक गड़वार मोड़ नगरा लेकर गया था। लौटने पर चाची को एक अज्ञात व्यक्ति से बात करते देख कहासुनी हुई और गुस्से में लोहे की राड से सिर पर वार कर दिया, जिससे चाची की मौत हो गई। हत्या के बाद घबराकर भागते समय उसकी मोटरसाइकिल एक अज्ञात पिकअप से टकरा गई और वह घायल होकर झाड़ी में छिप गया।
पुलिस ने मौके से 01 अदद लोहे की राड, 01 अदद मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स और 01 अदद मोबाइल बरामद किया। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेजा गया।
*संबंधित अभियोग:* मु0अ0सं0- 156/2026 धारा 103(1) BNS थाना नगरा
*गिरफ्तार करने वाली टीम:* थानाध्यक्ष संजय कुमार, व0उ0नि0 प्रभाकर शुक्ल, उ0नि0 संदीप कुमार, हे0कां0 देवव्रत उपाध्याय, का0 राजीव भारती