पार्थ-पथ महोत्सव के प्रथम दिवस पर पांच धार्मिक स्थलों पर हुए आयोजन, गोपूजन और हरिशंकरी पौधरोपण से दिया सनातन संस्कृति का संदेश
मोहम्मदी। गोपाष्टमी के पावन अवसर पर लोक भारती के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय पार्थ-पथ महोत्सव के प्रथम दिवस मंगलवार को बेला छेदा, रधोला, इमलिया घाट, बडेरा एवं राजेपुर स्थित पांच प्रमुख धार्मिक स्थलों पर कार्यक्रम संपन्न हुए।
इस दौरान भगवान शिव का पूजन, गोमाता का पूजन, शिव तांडव स्तोत्र पाठ एवं हरिशंकरी पौधरोपण किया गया। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, पुवायां की पूर्व विधायक शकुंतला देवी सहित लोक भारती के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। मियापुर कॉलोनी में यात्रा का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया।
महोत्सव के माध्यम से प्राचीन शिवालयों के संरक्षण, धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
लोक भारती के इस आयोजन में सनातनी श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।