
Bokaro के दो शिक्षकों को ‘गार्गी मंजू सम्मान 2026’
#bokaro #GargiManjuSamman2026 #TeachersAward #Education #Jharkhand
#Bokaro: दिल्ली पब्लिक स्कूल, बोकारो की हेडमिस्ट्रेस प्रीति सिन्हा और सीनियर टीचर पी. कलावती को शिक्षण क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘गार्गी मंजू सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। रांची में आयोजित सम्मान समारोह के चौथे संस्करण में दोनों शिक्षकों ने DPS Bokaro का प्रतिनिधित्व किया।
समारोह में पद्मश्री एवं चर्चित हिंदी कवि डॉ. अशोक चक्रधर और अंग्रेजी विद्वान, साहित्यकार व कलाकार एंड्रयू हॉफलैंड समेत कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं। इस अवसर पर झारखंड के 114 स्कूलों के हिंदी और अंग्रेजी विषय के 250 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
स्कूल के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने दोनों शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सार्थक शैक्षणिक बदलाव में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सशक्तीकरण हर दौर में शिक्षा व्यवस्था की मजबूती के लिए जरूरी है।
सम्मानित शिक्षकों ने इस उपलब्धि का श्रेय प्राचार्य डॉ. गंगवार के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन को दिया। हेडमिस्ट्रेस प्रीति सिन्हा को शिक्षण क्षेत्र में 22 वर्षों का अनुभव है, जबकि पी. कलावती 25 वर्षों से अधिक समय से शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रही हैं।
Chas, Bokaro | Sep 28, 2026